गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: ट्रेनों का सुरक्षित और तेज परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे लगातार आधुनिक तकनीक का विस्तार कर रहा है। गया-डीडीयू रेलखंड के गुरारू-रफीगंज सेक्शन में एक नवंबर से ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली लागू करने की तैयारी है। इसके लिए आवश्यक कार्य अंतिम चरण में है। नई व्यवस्था लागू होने से इस रेल सेक्शन पर ट्रेनों के परिचालन की क्षमता बढ़ने और समयपालन में सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही गुरारू-रफीगंज के बीच छह रेल क्रॉसिंग भी सिग्नल प्रणाली से संचालित होने लगेगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरारू-रफीगंज रेल रेलखंड के बीच छह रेल क्रॉसिंग को भी नई सिग्नल प्रणाली से संचालित किया जाएगा। इससे सिग्नल व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ परिचालन को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। गया-डीडीयू ...