Gaya News: गुरारू में रविवार को प्रशासन बनाम पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच, तैयारियां पूरी
गया, जुलाई 18 -- Gaya News: गुरारू थाना क्षेत्र के जगातीवर डिहा स्टेडियम में रविवार को प्रशासन और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने बताया कि मैच का उद्देश्य प्रशासन और मीडिया के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और बेहतर संवाद को बढ़ावा देना है। मुकाबले में टिकारी के एसडीओ, डीएसपी, गुरारू के बीडीओ, थानाध्यक्ष समेत कई प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे। वहीं, गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार भी मैदान में उतरेंगे। आयोजन समिति के अनुसार मैदान तैयार है और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। यह मैत्री मैच खेल भावना के साथ प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल का संदेश भी देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.