गया, अगस्त 9 -- Gaya News: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा, जिला शाखा गया की ओर से रविवार को गुरारू शिव-पार्वती धर्मशाला में आमसभा आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सह भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई सभा में सर्वसम्मति से गुरारू प्रखंड समिति का गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक दिलीप कुमार गुप्ता और चुनाव प्रभारी जितेंद्र कुमार पप्पू की देखरेख में मनोज कुमार गुप्ता को प्रखंड अध्यक्ष, अर्जुन कुमार गुप्ता को सचिव, संजीत कुमार को कोषाध्यक्ष और सुनील कुमार को संगठन मंत्री निर्विरोध चुना गया। राष्ट्रीय युवा महामंत्री अभिषेक देव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती एकजुटता, शिक्षा और संगठनात्मक शक्ति में निहित है। समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने के साथ बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के ...