गया, अगस्त 20 -- Gaya News: गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह गांव से सटे सतपेड़ी बसुआ नदी के पास से गुरुवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बताया गया कि सतपेड़ी बसुआ नदी के पास जिस स्थान पर युवक का शव पड़ा मिला है वहां पर खेत पटवन के लिए मोटर लगी हुई है। सुबह सात बजे किसान मोटर चालू करने गया था उस समय वहां कोई शव पड़ा नहीं था। गांव के पशुपालक 11 बजे दिन में मवेशी चराने गए तो मोटर लगे स्थान पर एक युवक का शव देखा। मृतक युवक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। उसके गले में लाल रंग के धागा में सोने का लाकेट था। युवक की दाढ़ी है और उसका रंग गोरा है। युवक के दाएं आंख के पास काले का निशान पाया गया है। उसकी हत्या की भी आशंका जाहिर की जा रही है।सूचना पर...