गया, जुलाई 8 -- Gaya News: धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक बुधवार को धनबाद रेल मंडल सभागार में हुई। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और गया संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी भी बैठक में शामिल हुए। ई. नंदलाल मांझी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के निर्देश पर गया संसदीय क्षेत्र से जुड़ी 18 से अधिक जनहित की समस्याएं समिति के समक्ष रखी गईं। बैठक में गुरपा, पहाड़पुर, टनकुप्पा और बंधुआ जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि टनकुप्पा स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेलवे अंडरपास को स्वीकृति मिल चुकी है व टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। बंधुआ और पहाड़पुर में भी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव विचाराधीन है。

ब...