गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेक्स्ट-जेन साइंसेज-2026' में वैज्ञानिक शोध की नई संभावनाओं और आधुनिक तकनीकों की भूमिका पर व्यापक चर्चा हुई। 'एक्सपेरिमेंट, कंप्यूटेशन, इनोवेशन' विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने प्रयोगात्मक अध्ययन, संगणना आधारित अनुसंधान व नवाचार के माध्यम से विज्ञान को नई दिशा देने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. अतुल प्रताप सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से तार्किक सोच विकसित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शोध पर ध्यान देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि प्रो. यूएन वर्मा ने कहा कि वैज्ञानिक निष्कर्षों की विश्...