Gaya News: गायत्री घाट पर नाना-नानी के लिए किया पिंडदान
गया, अक्टूबर 11 -- Gaya News: त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध करने वाले पिंडदानियों ने रविवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर नाना-नानी के लिए पिंडदान किया। शहर के ऊपरडीह मोहल्ले स्थित गायत्री घाट की वेदी पर पिंडदान कर तीर्थयात्रियों ने नाना-नानी की आत्मा की शांति और देवलोक की प्राप्ति की कामना की। त्रिपाक्षिक गयाश्राद्ध के अंतिम दिन अहले सुबह से ही गायत्री घाट पर पिंडदानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। फल्गु तट पर स्थित इस घाट की वेदी तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को खड़ी सीढ़ियां पार करनी पड़ीं। सीढ़ियां चढ़ने में अधिक परेशानी हुई। इस कारण कई पिंडदानी वेदी तक नहीं पहुंचे और ऊपर ही अलग-अलग जगहों पर बैठकर पिंडदान किया। दोपहर से पहले तक विष्णुपद मंदिर में भी तीर्थयात्रियों की भीड़ रही। गयाधाम से विदा होने से पहले लोगों ने भगवान विष्णु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.