गया, अगस्त 6 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड की चरोखरी पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। बीडीओ शशिभूषण साहू और मुखिया शकुंतला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय को आम लोगों के लिए समर्पित किया। बीडीओ ने कहा कि यह पुस्तकालय विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने ग्रामीणों से पुस्तकालय का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने की अपील की। मुखिया ने कहा कि पंचायत स्तर पर पुस्तकालय की स्थापना शिक्षा और ज्ञान के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समारोह में पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र और ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...