Gaya News: गांव के सुख-शांति के लिए ग्राम देवी की हुई पूजा
गया, अगस्त 18 -- Gaya News: डोभी नगर पंचायत के सेवईचक गांव के देवी मंदिर में मंगलवार को गांव की सुख-शांति व समृद्धि के लिए ग्राम देवी की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जनेश पाठक ने विधि-विधान व वैदिक मंत्रोचारण से ग्राम देवी की पूजा-अर्चना की और गांव की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां भगवती की आरती व जयघोष की गई। वहीं, पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद भी वितरण किया गया। इन सभी जगहों पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामवासी लगे रहे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतडीहा उत्तरवाहिनी शिव मंदिर में मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.