गया, नवम्बर 4 -- Gaya News: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बुधवार को गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी के अस्थि कलश स्तूप से 'वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' मार्च निकाला गया। मार्च राय काशीनाथ मोड़, व्यवहार न्यायालय और समाहरणालय होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। मार्च में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता का मुद्दा उठाया। इस दौरान 'वोट चोर, गद्दी छोड़', 'वोट चोर, दिल्ली छोड़' और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि किशोर शिशु समेत अन्य नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों के क...