गया, जुलाई 6 -- Gaya News: आमस थाना पुलिस ने सोमवार को चंडीस्थान बाजार में कार्रवाई करते हुए 250 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंडीस्थान बाजार निवासी लालू प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की दुकान और घर में छापेमारी की गई, जहां से छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस धंधे से जुड़े बड़े कारोबारियों की पहचान के लिए जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही गांजा बिक्री पर चिंता जताते हुए इस पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्ता...