Gaya News: गरज व चमक के साथ हुई बारिश, बने हैं आसार
गया, जुलाई 19 -- Gaya News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को जिले के कई इलाकों में गरज व चमक के साथ बारिश हुई। गया जी शहर के अलावा बोधगया, वजीरगंज, आमस, बाराचट्टी, शेरघाटी सहित अन्य इलाकों में वर्षा हुई। गया शहर में सुबह से लेकर शाम तक करीब 25 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि बोधगया एयरपोर्ट इलाके में रविवार की अहले सुबह 3बजे से 4.30 बजे तक 54 एमएम वर्षा हुई। सीजन में पहली बार हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वर्षा के बाद बादल छाए रहने से उमस वाली गर्मी से राहत मिली। हालांकि गया जी शहर में हुई अच्छी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया। कुछ इलाकों में भीषण जलजमाव से लोगों को वाहन से भी आवाजाही में दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: रेनकोट साथ रखें! पटना, भोजपुर और बक्सर समेत बिहार के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम का हालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.