गया, नवम्बर 14 -- गया-पटना के बीच अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें Gaya News: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। डीडीयू रेल मंडल की ओर से जारी विशेष ट्रेनों की सूची में गया जंक्शन से खुलने और गया होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार के विभिन्न शहरों के साथ दिल्ली, चेन्नई, हावड़ा और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गया-पटना के बीच ट्रेन संख्या 03622 गया-पटना अनारक्षित स्पेशल शनिवार से 24 नवंबर तक 11 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन गया से सुबह 6:10 बजे खुलकर 9:05 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03621 पटना-गया स्पेशल शनिवार से 24 नवंबर तक 12 फेरे लगाएगी। यह पटना से सुबह 9:20 बजे खुलकर दोपहर 12:15 बजे गया...