Gaya News: गया जंक्शन समेत डीडीयू मंडल के सभी स्टेशनों पर आज होगा रेल जनसंवाद
गया, अक्टूबर 21 -- Gaya News: पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेल मंडल के गया जंक्शन समेत सभी रेलवे स्टेशनों पर गुरुवार को विशेष अभियान के तहत रेल जनसंवाद का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सुनना और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाना है। संवाद के बाद उसी दिन विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड के सचिव परमानंद शर्मा ने जारी पत्र में सभी जोनल रेलवे और संबंधित इकाइयों को इस कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय की ओर से भी डीडीयू मंडल सहित संबंधित इकाइयों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टाटानगर रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.