गया, अगस्त 27 -- Gaya News: गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा और स्टेशन के आधुनिकीकरण की दिशा में रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। करीब 80 वर्ष पुराने हावड़ा इंड फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को तोड़ने के लिए 29 से 31 अगस्त तक तीन दिनों का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन करीब दो से तीन घंटे रेल परिचालन प्रभावित रहने की संभावना है। रेलवे ने ब्लॉक के दौरान ट्रेनों के परिचालन को कम से कम प्रभावित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कराने की तैयारी की है। दयनीय स्थिति के कारण एक साल से बंद है पुराना एफओबी, अब बनेगा आधुनिक पुल

पुराना एफओबी और यात्री सुरक्षा हावड़ा इंड एफओबी काफी पुराना और जर्जर स्थिति में पहुंच गया था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे करीब एक वर्ष से आवागमन के लिए बंद रखा गया था। पुराने पुल के कारण यात्रियों को प्ले...