Gaya News: गया जंक्शन पर 12.756 किलो गांजे के साथ सासाराम की महिला गिरफ्तार
गया, नवम्बर 14 -- Gaya News: गया जंक्शन पर शनिवार को ऑपरेशन नारकोश के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 12.756 किलोग्राम गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब छह लाख 37 हजार 800 रुपये बताई गई है। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 03639 अप धनबाद-शकूरबस्ती एक्सप्रेस में तलाशी अभियान चलाया। ट्रेन के गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचते ही आगे के जनरल कोच की तलाशी ली गई। इस दौरान झोले में गांजा लेकर यात्रा कर रही 22 वर्षीय छोटी कुमारी को पकड़ा गया। वह रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव की रहने वाली है। राजपत्रित अधिकारी सह आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में झोले से गांजे के 12 बंडल बरामद कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.