गया, सितम्बर 11 -- Gaya News: पूर्व मध्य रेलवे के जीएम डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को गया जंक्शन का निरीक्षण किया। जोनल अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे जीएम ने पितृपक्ष मेले को लेकर रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, नवनिर्मित भवन, यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्था और स्टेशन परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना समेत मुख्यालय व मंडल के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जीएम ने गया जंक्शन के होल्डिंग एरिया को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचेंगे। ऐसे में स्टेशन पर आने वाली भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। या...