गया, जुलाई 1 -- Gaya News: गया जंक्शन का स्वरूप अब तेजी से बदल रहा है। रेलवे की पूर्णविकास (री-डेवलपमेंट) योजना के तहत स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। गया जंक्शन को एक नया और भव्य मुख्य प्रवेश द्वार मिलेगा। यह प्रवेश द्वार वर्तमान रिजर्वेशन सह टिकट भवन के समीप से गुरुद्वारा मोड़ की ओर बनाया जाएगा। इसके निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया गया कि नए प्रवेश द्वार के बनने से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। वर्तमान में मुख्य द्वार पर अत्यधिक भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। नया प्रवेश मार्ग तैयार होने के बाद यात्रियों की आवाजाही दो दिशाओं से हो सकेगी जिससे भीड़ का दबाव कम होगा और स्टेशन तक पहुंचना अधिक सुगम बनेगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इससे स्थानीय लोग...