Gaya News: गया जंक्शन पर बढ़ी भीड़, डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा
गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले के समापन की ओर बढ़ने के साथ ही गया जंक्शन पर तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। पिंडदान और तर्पण की धार्मिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से अपने घर लौट रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने गया जंक्शन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने 48 घंटे तक पूरी मुस्तैदी से काम करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रेलवे अधिकारियों और रेलवे पुलिस को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान और परिचालन से संबंधित घोषणाएं लगातार और स्पष्ट रूप से कराने को कहा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी समय पर मिलने से प्लेटफॉर्मों पर अनावश्यक भीड़ नियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.