Gaya News: गया जंक्शन पर पुराने एफओबी को हटाने में आई तेजी
गया, अगस्त 29 -- Gaya News: गया जंक्शन को आधुनिक बनाया जा रहा है। करीब 80 वर्ष पुराने हावड़ा इंड फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को काटकर हटाने के लिए शनिवार से 31 अगस्त तक तीन दिनों का ब्लॉक लिया गया है। शनिवार को रेल कंस्ट्रक्शन विभाग और निर्माण कंपनी की आधिकारिक टीम की मौजूदगी में उच्च क्षमता वाले बड़े क्रेन, तकनीशियनों और कर्मियों को लगाया गया। पहले दिन प्लेटफॉर्म संख्या एक से तीन तक जुड़े एफओबी के हिस्से को काटकर हटाया गया। कार्य के दौरान संबंधित प्लेटफॉर्मों से ट्रेनों का परिचालन और यात्रियों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई। सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी की टीम तैनात रही। रेल कंस्ट्रक्शन विभाग के अभियंता हरि गोविंद राय, निर्माण कंपनी के जीएम बीके सिंह और प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार सिन्हा सहित अधिकारी मौके पर कैंप कर कार्य की निगरानी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.