Gaya News: गया जंक्शन पर तीन बैग से 28 लीटर शराब बरामद
गया, अक्टूबर 11 -- Gaya News: गया जंक्शन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तीन लावारिस बैग से 28 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की अनुमानित कीमत 25 हजार 180 रुपये बताई गई है। संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक-सी पर हावड़ा छोर के शौचालय से करीब 30 मीटर दक्षिण में दो पिट्ठू बैग और एक ट्रॉली बैग लावारिस मिले। पूछताछ में किसी ने बैगों पर दावा नहीं किया। इसके बाद वीडियोग्राफी कर तलाशी ली गई। शराब को जीआरपी थाना लाया गया, जहां अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.