Gaya News: गया जंक्शन पर अवैध रेल टिकट कारोबार के आरोप में युवक गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: गया रेलवे जंक्शन पर तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान निगरानी कर रही टीम ने अवैध रूप से रेल टिकट का कारोबार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के दादपुर गांव का अमित कुमार के रूप में हुई है। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ की टीम गया जंक्शन के बुकिंग काउंटर पर तत्काल टिकट की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान टिकट लेकर जा रहे संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। उसके पास मौजूद तत्काल टिकट के संबंध में पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जरूरतमंद लोगों से टिकट बुक कराने का ऑर्डर लेने और टिकट के वास्तविक मूल्य से 200 से 500 रुपये तक अधिक कमीशन लेने की बात स्वीकार की।
जांच में टिकट और मोबाइल बरामद जांच के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.