गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: गया जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत भटकी 10 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया। गश्ती के दौरान बुकिंग हॉल के सामने बच्ची अकेली और घबराई हुई मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने चाचा के साथ स्टेशन आई थी लेकिन उनसे बिछड़ गई। आरपीएफ ने महिला जवान की मदद से बच्ची को पोस्ट लाया और रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क की सुपरवाइजर सुरभि कुमारी और केस वर्कर मकसूद आलम को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...