Gaya News: गया कॉलेज प्रकरण: छात्र नेताओं ने प्राथमिकी को बताया निराधार, निष्पक्ष जांच की मांग
गया, जुलाई 3 -- Gaya News: । गया कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. शिव जी पांडेय द्वारा छात्र नेताओं पर रामपुर थाने में कराई गई प्राथमिकी के विरोध में छात्र नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर छात्र नेताओं ने प्राथमिकी को निराधार, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण बताया और विवि प्रशासन से निष्पक्ष व साक्ष्य आधारित जांच की मांग की है। छात्र नेताओं ने कहा बताया कि इस संबंध में आईजी व एसएसपी को आवेदन देकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया गया है। उनका दावा है कि घटना के समय वे गया कॉलेज परिसर या उसके आसपास मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, डिजिटल साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान की जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी。 यह भी पढ़ें- गया कॉलेज के संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.