Gaya News: गया के दो साहित्यकारों को बनारस में किया गया सम्मानित
गया, सितम्बर 28 -- Gaya News: 'उड़ान साहित्यिक संस्था' की ओर से वाराणसी के होटल द्वारिका में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान संस्था की संस्थापिका सरोज परिहार ने गया जी के दो छंदकारों नरेंद्र सिंह और अनामिका को छंद-सर्जन एवं साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया। दोनों साहित्यकारों ने अपने छंद प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित साहित्यकारों और श्रोताओं ने सराहा। इस दौरान उनकी छंद-साधना और साहित्यिक योगदान की प्रशंसा की गई। सम्मान मिलने पर गया जी के साहित्यिक जगत में हर्ष है। इसकी जानकारी कवि नरेंद्र सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.