गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: गयाजी एयरपोर्ट से मंगलवार को गंभीर रूप से बीमार एक महिला मरीज को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एयर लिफ्ट किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला मरीज नाहिद दोगरा गयाजी के एम्स अस्पताल में भर्ती थी। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दिल्ली से एयर एंबुलेंस दोपहर 12:15 बजे गयाजी एयरपोर्ट पहुंची। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद करीब 1:15 बजे महिला मरीज को लेकर एयर एंबुलेंस दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। इस दौरान एयरपोर्ट पर मरीज को सुरक्षित विमान तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...