Gaya News: गयाजी एयरपोर्ट ने जारी किया डोमेस्टिक व इंटरनेशनल फ्लाइट का विंटर शेड्यूल
गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: बोधगया के पर्यटक सीजन को ध्यान में रखते हुए गया जी एयरपोर्ट ने विंटर शेड्यूल 2026-27 गुरुवार को जारी कर दिया है। शेड्यूल से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों की तस्वीर साफ हो गयी है। इसके तहत दिल्ली और कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा के साथ बैंकॉक, यंगून, डॉन मुआंग और पारो के लिए भी उड़ानें संचालित होंगी। पर्यटन सीजन में इंटरनेशनल पैसेंजर की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए गया जी एयरपोर्ट से दक्षिण-पूर्व एशिया और भूटान की हवाई कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डोमेस्टिक सेक्टर में दिल्ली और कोलकाता के लिए प्रतिदिन कई उड़ानों का विकल्प मिलेगा। एयरपोर्ट के कार्यकारी निदेशक अवधेश कुमार ने बताया कि थाई एयर एशिया, थाई एयरवेज, भूटान एयरलाइंस, ड्रूक एयरवेज, म्यांमार एयरवेज इंटरनेशनल, म्यांमार नेशनल एयरलाइंस, इंडिगो और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.