Gaya News: गणेश उत्सव : 13 को बिठायी जाएगी श्री गणेश की प्रतिमा, 14 से अभिषेक व पूजा शुरू
गया, अगस्त 30 -- Gaya News: शहर के आजाद पार्क में 14 सितंबर से दस दिवसीय श्री गणेश महोत्सव शुरू होगा। इसके लिए रविवार को श्रीरामचरित मानस नवाह्न पारायण यज्ञ समिति की बैठक राधे-राधे भवन में हुई। बैठक में पूजनोत्सव की तैयारी और पुस्तक विमोचन को लेकर चर्चा हुई। मंगलवार से पंडाल बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष शिवकैलाश डालमिया ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह श्री गणपति की प्रतिमा भव्य पंडाल में स्थापित हो जाएगी। 14 सितंबर सुबह से अभिषेक, पूजा व प्रसाद वितरण शुरू हो जाएगा। शाम में 6:30 से रात 8:30 बजे तक स्थानीय रामानुज मठ स्वामी वेंकेटेश प्रपन्नचार्य जी महाराज का प्रवचन होगा। रात में 10 बजे शयन आरती के बाद पट बंद हो जाएगा। 24 सितंबर की शाम गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन होगा。 यह भी पढ़ें- Ramgarh Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.