गया, अक्टूबर 15 -- Gaya News: डुमरिया-पटना स्टेट हाइवे-69 की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। इमामगंज से डुमरिया तक करीब 25 किलोमीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहनों का परिचालन मुश्किल हो गया है। इससे यात्री बसों और छोटी गाड़ियों के चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण यात्री बसें हिचकोले खाते हुए किसी तरह गंतव्य तक पहुंच रही हैं। वहीं, बारिश का पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इससे छोटी गाड़ियों के चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। कई जगहों पर गड्ढों से बचकर निकलने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह सड़क इमामगंज और डुमरिया क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। प्रतिदिन इस रास्ते से दो दर्जन से अधिक...