गया, अक्टूबर 11 -- Gaya News: मायापुर स्थित बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन में रविवार को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में जमुई जिले से आए 38 किसानों और कृषि विभाग की आत्मा से जुड़े चार अधिकारियों ने भाग लिया। मोटे अनाज की खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने के लिए किसानों को खेत से लेकर प्रसंस्करण तक की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मोटे अनाज की उन्नत खेती, फसल प्रणाली, बीज उत्पादन और बेहतर पैदावार की तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके बाद किसानों ने केंद्र के खेतों का भ्रमण कर खेती और प्रसंस्करण की व्यावहारिक प्रक्रियाओं को समझा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: श्री अन्न से किसानों को बीपीएम फार्मूले से मुनाफा कराएगी बीएयू उन्हें बाजरा, रागी, सांवा, कोदो, कंगनी, चीना और कुटकी के उत्पादन से जुड़ी जानकार...