गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: दीपावली को लेकर मिठाइयां तैयार हो रही हैं। कई दिनों से निर्माण के साथ भंडारण चल रहा है। वैसे तो सालों भर मिठाइयां बिकती हैं। लेकर, दीपावली पर मांग सबसे अधिक होती है। त्योहार सीजन में दुर्गा पूजा के बाद शरद पूर्णिमा आदि त्योहारों को लेकर मिठाइयों का बाजार सजा है। रविवार को शरद पूर्णिमा को लेकर मिठाई दुकानें में खाजे की बिक्री हुई। लेकिन, ग्रामीण इलाकों के साथ शहर के रमना रोड व टेकारी रोड की दुकानों में खुले में आराम से खाजे की बिक्री हुई। इसके अलावा मिठाई की दुकानों में एफएसएसएआई की नियमों की अनदेखी कर मिठाइयों की बिक्री हो रही है। जिले के बेलागंज, टिकारी, बांकेबाजार, बाराचट्टी, शेरघाटी, फतेहपुर, बोधगया, वजीरगंज सहित अन्य प्रखंडों के खासकर ग्रामीण इलाकों में जलेबी, पेड़ा सहित अन्य मिठाई की बिक्री तो गंदगी व धूल...