गया, जुलाई 18 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड की कठौतिया केवाल पंचायत के रंगूनगर में मासूम पीयूष के बोरवेल में गिरने की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीएचईडी विभाग के सभी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में खुले और अनुपयोगी बोरवेलों की पहचान कर तीन दिनों के अंदर पूरी तरह बंद कराने का सख्त निर्देश दिया है। साथ ही कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी क्षेत्र में कोई खुला बोरवेल लोगों के लिए खतरा न बने। यह भी पढ़ें- पियूष हादसे में लापरवाही पर कसेगा शिकंजा, दोषी संवेदक पर कार्रवाई की तैयारी डीएम के आदेश जारी होते ही कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार शाम रंगूनगर गांव में उस अनुपयोगी बोरवेल ...