Gaya News: खिजरसराय में 25 दिव्यांगों को मिली ट्राइसाइकिल
गया, सितम्बर 1 -- Gaya News: खिजरसराय बुनियाद केंद्र में सबल योजना के तहत मंगलवार को दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 25 दिव्यांग लाभार्थियों के बीच बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। निमचक बथानी के एसडीओ केशव आनंद और खिजरसराय बीडीओ पूजा गहलौत ने हरी झंडी दिखाकर लाभार्थियों को रवाना किया। सभी लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल की चाबी के साथ हेलमेट भी प्रदान किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.