Gaya News: खिजरसराय नगर पंचायत की बैठक में जाम, मंडी व मुख्य लिपिक का मुद्दा गरमाया
गया, अगस्त 31 -- Gaya News: खिजरसराय नगर पंचायत सभागार में सोमवार को मुख्य पार्षद रिंकू देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में पेयजल, बिजली, सड़क, नाली सहित नगर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और नई योजनाओं पर चर्चा की गई। फल्गु नदी के केनी घाट पर श्मशान घाट निर्माण की स्वीकृति सहित विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में खिजरसराय बाजार में जाम की समस्या को लेकर पार्षद संदीप कुमार ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद से लगभग हर बैठक में जाम का मुद्दा उठ रहा है। लेकिन, इसका समाधान नहीं हुआ। वार्ड पार्षद शीला देवी ने सब्जी मंडी निर्माण की प्रक्रिया लंबित रहने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि एनओसी मिले करीब दो माह हो चुके हैं, फिर भी आगे की कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्य लिपिक को हटाने के प्रस्ताव पर सभी पार्षदों ने सहमति जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.