गया, अगस्त 12 -- Gaya News: आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पानी की किल्लत की खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की टीम विद्यालय पहुंची। बीडीओ नीरज कुमार राय, सीओ अरशद मदनी, प्रखंड प्रमुख लड्डन खां, भाजपा नेता अजीत कुमार मिश्रा, शेरशाह समेत अन्य लोगों ने सुग्गी मिडिल स्कूल परिसर में संचालित आवासीय विद्यालय का जायजा लिया। विद्यालय की छात्राओं और वार्डेन कविता कुमारी ने टीम को बताया कि पिछले जून से पानी की समस्या बनी हुई है। वाटर लेयर नीचे चले जाने के कारण मोटर से पानी नहीं निकल रहा है। शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं की समस्या को गंभीरता से लिया। बीडीओ और प्रखंड प्रमुख ने...