गया, जुलाई 15 -- Gaya News: बाराचट्टी थाना पुलिस द्वारा अवैध परिवहन से मुक्त कराई गई 18 भैंसों को बुधवार को सुरक्षित संरक्षण और उपचार के लिए बोधगया प्रखंड के खजबती स्थित गौशाला को सौंप दिया गया। यह गौशाला वृषभनाथ फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित है। गौशाला की संचालक अधिवक्ता नेहा कुमारी ने बताया कि ट्रस्ट पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ पशु कल्याण से जुड़े कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि प्रयास रहता है कि पशु तस्करों को कानून के अनुसार दंड मिले और जब्त किए गए पशुओं को दोबारा तस्करों के हाथों न सौंपा जाए। गौशाला का संचालन स्थानीय जैन समाज और जनसहभागिता के सहयोग से किया जा रहा है। (बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...