Gaya News: क्रिकेट मैच में जनप्रतिनिधियों की टीम ने दर्ज की जीत
गया, अक्टूबर 4 -- Gaya News: यशवंत उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को नगर पंचायत के पदाधिकारी, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच क्रिकेट मैच हुआ। टॉस जीतकर जनप्रतिनिधियों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 104 रन बनाए। जवाब में नगर पंचायत के पदाधिकारी और कर्मचारियों की टीम 85 रन ही बना सकी। जनप्रतिनिधियों की टीम ने 19 रन से मैच जीत लिया। जनप्रतिनिधियों की टीम में उप मुख्य पार्षद पति रौशन यादव, वार्ड पार्षद संदीप सिंह, गिरीश तिवारी, विवेक कुमार, दिवाकर कुमार, अंकुश कुमार समेत अन्य शामिल रहे। वहीं पदाधिकारियों की टीम में कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पांडेय, जेई दीपक कुमार और देवेंद्र कुमार समेत कर्मचारी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.