गया, जुलाई 23 -- Gaya News: डोभी थाना क्षेत्र के पीपरघटी पार्क के पास बुधवार को जीटी रोड पर कोयला लदे ट्रक पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई।

घटनाक्रम जानकारी के अनुसार, कारू मिस्त्री (70) बहेरा थाना क्षेत्र के अमारुत मटन मोड़ गांव के रहने वाले थे। कारू अपनी लूना गाड़ी से बुधवार को शेरघाटी जाने के लिए घर से निकले थे। पीपरघटी पार्क के समीप बस को बचाने के चक्कर में कोयला लदा एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही लूना से जा रहे कारू इसकी चपेट में आ गए और ट्रक पर लदे कोयले के नीचे दब गए। घटना में ट्रक योगेश भी गंभीर रूप से घायल गया। मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय प्रतिक्रिया जीटी रोड पिपरघटी के समीप कोयला लदे ट्रक के पलटते ही उसकी चपेट में आए कारू को दबे देख बड़ी संख्या में आसपास के स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट ग...