गया, सितम्बर 26 -- Gaya News: कोठी थाने की पुलिस ने शनिवार को लोहड़ी पुल पर वाहन जांच के दौरान दस लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने शराब के साथ एक बाइक भी जब्त की है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि लोहड़ी पुल पर वाहन जांच के दौरान झारखंड की ओर से बाइक से इमामगंज आ रहे तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से दस लीटर देसी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों में झारखंड के नेवी गांव निवासी केशव यादव और संजय यादव तथा कोठी थाना क्षेत्र के कलामी गांव निवासी मिथिलेश कुमार उर्फ हर्ष कुमार शामिल हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...