Gaya News: कोंच से 55 लीटर महुआ शराब बरामद
गया, अगस्त 20 -- Gaya News: कोंच थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान से 55 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि खजुरी गांव से हरेलाल के घर से 10 लीटर शराब बरामद किया गया। इसी प्रकार ददरेजी गांव के फूलमती देवी के घर से 45 लीटर शराब जब्त किया गया। दोनों स्थान से कुल 55 लीटर पुलिस ने शराब को बरामद किया। हालांकि, दोनों शराब कारोबारी पुलिस को आते देख शराब छोड़कर मौके से भाग निकले। इस कार्रवाई में एसआई रमेश कुमार सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.