Gaya News: कोंच में अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसा
गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: गया जी-दाऊदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोंच बहादुरपुर के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुस गया। इसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गया। यह घटना सोमवार की देर रात की है।रात रहने की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जान माल की नुकसान नहीं हुआ। हालांकि,इस घटना में दुकान का शटर और कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस घटना में गोह-जाजापुर का रहने वाला स्कॉर्पियो चालक सत्येन्द्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल चालक को कोंच अस्पताल में इलाज कराया गया। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.