गया, नवम्बर 10 -- Gaya News: कॉफी विद डीएम में युवाओं ने सुझाए समस्याओं के समाधान मंगलवार को कॉफी विद डीएम कार्यक्रम का चौथा सत्र आयोजित प्रखंडों और संस्थानों से चयनित पांच मेधावी प्रतिभागियों से डीएम ने किया सीधा संवाद गया जी, प्रधान संवाददाता

युवाओं ने जन समस्याओं के समाधान सुझाए कॉपी विद डीएम के चौथे सत्र में मंगलवार को डीएम ने पांच मेधावी प्रतिभागियों के साथ सीधा संवाद किया। बातचीत में युवाओं ने गया जी में होने वाली जन समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। बीए की छात्रा सृष्टि रॉय ने जलभराव को लेकर बात की। उन्होंने जलनिकासी प्रणाली के नियमित रखरखाव और वैज्ञानिक तरीके से जीर्णोद्धार की बात कही। साथ ही सड़क निर्माण के समय अनिवार्य रूप से ढके हुए नाले बनाने का विचार रखा। डीएवी में 11 वीं की छात्रा सोमी सिंह ने सरकारी स्कूलों में डिजिटल व्यवस्...