गया, अगस्त 6 -- Gaya News: कॉफी विद डीएम: शहर के मुख्य स्थानों को कचरा मुक्त बनाने का सुझाव डीएम ने कॉफी के साथ चयनित प्रतिभागियों से की मुलाकात, लिए गए सुझाव - पांच युवाओं के साथ डीएम ने कॉफी पीते हुए बात की - अच्छी पहल गया जी, प्रधान संवाददाता युवाओं के सुझाव समझने का प्रयास हो रहा है। शहर के मुख्य स्थानों को कचरा मुक्त बनाने का सुझाव कॉफी विद डीएम के पहले सत्र आया। गया में 12 वीं की छात्रा अर्पणा ने डीएम शशांक शुभंकर को यह सुझाव दिया। उन्होंने माई क्लीन गया जैसे जन जागरुकता अभियान, वार्ड और बाजार को सफाई रैंकिंग देने का सुझाव भी दिया। स्कूलों में सिविक रिस्पॉसबिलिटी वीक आदि कम्यूनिटी सर्विस जैसी गतिविधि चलाने की बात कही। 11 की छात्रा विदुषी ने सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई और बेहतर रखरखाव करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण कर...