गया, अगस्त 22 -- Gaya News: शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल में हृदय रोगियों को अक्टूबर से कैथलैब (कार्डिएक कैथेटराइजेशन लेबोरेटरी) की सुविधा मिलने लगेगी। कैथलैब से संबंधित उपकरण अस्पताल परिसर में पहुंच चुके हैं। तीन ट्रक में आए उपकरण को सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल कैथलैब के लिए सुपर स्पेशियलिटी में सिविल वर्क का काम चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उपकरणों का इंस्टॉलेशन शुरू किया जाएगा। संभावना है कि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक कैथलैब का इंस्टॉलेशन हो जाएगा। कैथलैब शुरू होने से कई प्रकार की मिलेंगी सुविधाएं यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम में जल्द आएगा दो ईईजी मशीनकैथलैब के महत्व कैथलैब के शुरू होने से मगध मेडिकल में हृदय रोगियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। हार्ट अटैक आने पर शुरुआती मिनट बहुत ...