गया, अक्टूबर 14 -- Gaya News: शक्तिपीठ मां मंगलागौरी, माता दुखहरिणी, शीतला माई और कामाख्या मंदिर के साथ गया जी में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां केस-मुकदमों में विजय की कामना से माता की आराधना की जाती है। यह मंदिर बगला स्थान के नाम से प्रसिद्ध है। गया जी शहर के महारानी रोड मोहल्ले में स्थित इस मंदिर के गर्भगृह में चतुर्भुजी मां बगलामुखी प्रेतासीन मुद्रा में विराजमान हैं। शक्तिपीठ मां मंगलागौरी के बाद मां बगला मंदिर का विशेष महत्व माना जाता है। यहां श्रद्धालु सुख-समृद्धि, मुकदमों से मुक्ति और शत्रुओं पर विजय की कामना से पूजा-अर्चना करते हैं। राजनीतिक लाभ, शादी-विवाह और जीवन के विभिन्न कष्टों से मुक्ति के लिए भी माता की आराधना की जाती है। मान्यता है कि साधक मंत्र सिद्धि और वाक् सिद्धि के लिए पीतांबरा मां बगलामुखी की पूजा करते हैं।

मां बगलामुखी ...