Gaya News: कुत्ता को बचाने में पलटा कोयला लदा ट्रक, चालक घायल
गया, जुलाई 13 -- Gaya News: आमस थाना क्षेत्र के शमशेरखाप गांव के पास जीटी रोड दक्षिणी लेन पर सोमवार अहले सुबह कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक में लदा हजारों रुपये का कोयला सड़क किनारे खेत में बिखर गया, जिसे कुछ स्थानीय लोग उठा ले गए। बताया जाता है कि झारखंड से कोयला लादकर ट्रक डेहरी जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक के सामने आए कुत्ते को बचाने के क्रम में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सिक्स लेन निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में चला गया। इसके बाद पास के एक पुराने घर से टकराकर पलट गया। घटना के समय घर खाली था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.