गया, जुलाई 7 -- Gaya News: खिजरसराय प्रखंड के कुतलुपुर पंचायत में मंगलवार को नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन अतरी विधायक रोमित कुमार ने किया। करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बने भवन का उद्घाटन विधायक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के शुरू होने से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा। छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए लोगों को अब प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कार्यक्रम में पंचायती राज अधिकारी अमरदीप चौधरी, कुतलुपुर पंचायत की मुखिया संतोषी देवी, भाजपा नेता दयाशंकर, पूर्व मुखिया परमानंद सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पंचायत सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, योजनाओं की दी गई जानकारी

हिंदी हिन...