Gaya News: किसान को ट्रैक्टर दिलाने का झांसा दे ठगा 12 हजार
गया, अगस्त 20 -- Gaya News: आमस के सांव गांव निवासी किसान वृज यादव से साइबर ठगों ने पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर दिलाने का झांसा देकर 12 हजार रुपये ठग लिए। किसान के अनुसार, मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर योजना के तहत ट्रैक्टर दिलाने की बात कही और 35 हजार रुपये की मांग की। उसके झांसे में आकर वृज यादव ने बैंक खाते में जमा धान रोपने के खर्च के 12 हजार रुपये उसके बताए खाते में भेज दिए। राशि भेजने के बाद फोन करने वाले का मोबाइल स्विचऑफ हो गया। पीड़ित ने बताया कि ठगी की शिकायत आमस थाना और साइबर थाना में दी है। उन्होंने लोगों से ऐसे फोन कॉल से सावधान रहने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.