Gaya News: किसान और ग्रामीण के घर में पकड़ी गई बिजली की चोरी
गया, अक्टूबर 13 -- Gaya News: बिजली विभाग की टीम ने सहायक विद्युत अभियंता मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में रामपुर और बड़की चिलमी पंचायत में छापेमारी की। जेई ब्रजराज कुमार ने बताया कि रामपुर गांव के चन्द्रदीप नोनिया बिना कनेक्शन लिए एलटी तार में टोंका फंसाकर सिंचाई के लिए मोटर चला रहे थे। उन पर 19,566 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, बड़की चिलमी पंचायत के नीमा गांव निवासी शिवकुमार मौर्य के घर में मीटर लगा होने के बावजूद टोंका फंसाकर बिजली चोरी की जा रही थी। उन पर 70,976 रुपये जुर्माना लगाया गया है। दोनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल ने बिजली चोरी में इस्तेमाल तार और मीटर जब्त कर लिए। टीम में अरविंद कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार और राजू कुमार भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.