Gaya News: किराये के कमरे से 53 बोतल शराब और 20 कारतूस बरामद, युवक गिरफ्तार
गया, जुलाई 25 -- Gaya News: विष्णुपद थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर शनिवार को शराब तस्करी के एक कथित अड्डे का भंडाफोड़ किया। रामसागर तालाब के पास किराये के कमरे में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 53 बोतल अंग्रेजी शराब और 7.62 एमएम के 20 कारतूस बरामद किया। मौके से भैरो स्थान मोहल्ला के सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। भैरो स्थान मोहल्ला के सुमित कुमार रामसागर तालाब के पास विष्णु श्रीवास्तव के मकान में किराये के कमरे में रह रहा था। थानाध्यक्ष परमानंद कर्ण ने बताया कि सूचना मिली थी कि युवक किराये के कमरे से शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे से 53 बोतल अंग्रेजी शराब और 7.62 एमएम के 20 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से शराब और कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.